logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद के मौके पर दिखा भाकियू (टिकैत) का अटूट भाईचारा, ब्लॉक अध्यक्ष के आवास पर उमड़ा पदाधिकारियों का सैलाब ​

​कैराना (शामली): आपसी सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक 'ईद-उल-फितर' के पावन अवसर पर आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष इंतज़ार प्रधान के आवास पर पहुँचकर उन्हें ईद की दिली मुबारकबाद पेश की।
​इस अवसर पर संगठन की मजबूती और एकता पर चर्चा करते हुए नेताओं ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौधरी कपिल खाटियान (प्रदेश उपाध्यक्ष), मोहित शर्मा (मंडल महासचिव) और अजय तोमर ने शिरकत की। उनके साथ पुष्कर सिंह सैनी (मंडल महासचिव), हथछोया (जिला उपाध्यक्ष), चौधरी इनाम उर्फ़ कालू (नगर अध्यक्ष कैराना) और फैज़ान अहमद (ब्लॉक उपाध्यक्ष) चौधरी इमरान (जिला सचिव), नबाब अली, चौधरी ज़िकिरया (ग्राम अध्यक्ष पांवटी कला), नदीम फरीदी और मोहम्मद अली खान सहित कई सम्मानित साथी मौजूद रहे। ​ब्लॉक अध्यक्ष इंतज़ार प्रधान ने सभी मेहमानों और साथियों का स्वागत करते हुए कहा, "आप सभी का यहाँ आगमन मेरे लिए गौरव की बात है। मैं दिल की गहराइयों से आप सभी का शुक्रिया और आभार व्यक्त करता हूँ। यह एकता ही हमारी असली ताकत है।"
​अंत में सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए अमन-चैन की दुआ की।

28
1270 views

Comment