logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीराम पर्व के माध्यम से हो रहा सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान, सूर्य कुण्ड में योग की धारा प्रवाहित


श्रीराम पर्व के माध्यम से हो रहा सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान, सूर्य कुण्ड में योग की धारा प्रवाहित

अयोध्या धाम






मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों और उनके पावन चरित्र को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ अयोध्या परिक्षेत्र में 'श्रीराम पर्व' का भव्य आयोजन निरंतर जारी है। इस महोत्सव के अंतर्गत सूर्य कुण्ड, दर्शन नगर में सात दिवसीय योग शिविर योग भारती के संस्थापक श्री श्रीनिवास मूर्ति जी के निर्देशन में सफलतापूर्वक चल रहा है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राजपाल के संयोजन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग योग की बारीकियों को सीख रहे हैं। श्रीराम पर्व के सूत्रधार इंजीनियर रवि तिवारी ने इस आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष प्रतिपदा से शुरू हुआ यह अभियान अयोध्या के सर्वांगीण सांस्कृतिक एवं सामाजिक उत्थान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
इस वृहद आयोजन को अयोध्या के महापौर पूज्य महंत श्री गिरीश पति त्रिपाठी जी का विशेष संरक्षण प्राप्त है। अभियान के अंतर्गत पं. ज्वाला प्रसाद संगीत शोध संस्थान द्वारा अयोध्या की समृद्ध संगीत परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत 16 चिन्हित स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ और भारत माता की भव्य आरती के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। इन कार्यक्रमों में राम राज्य की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से नागरिक कर्तव्यों पर संवाद और महत्वपूर्ण संगोष्ठियों के माध्यम से समाज को जागरूक किया जा रहा है।
अयोध्या की इस पावन धरा पर चल रहे इस सांस्कृतिक यज्ञ में वशिष्ठ फाउंडेशन, श्री अयोध्या फाउंडेशन, परमहंस नेचुरोपैथी क्लीनिक, एस्सेल गुरुकुल ट्रस्ट और रघुवर दयाल सेवा ट्रस्ट जैसे विभिन्न सामाजिक समूहों की सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीनिवास शास्त्री, चन्द्र शेखर तिवारी, प्रवीण सिंह, ब्रजमोहन तिवारी, राम कुमार गुप्ता, विपनेश पाण्डेय और विवेक पाण्डेय 'रुद्राक्ष' सहित अनेक प्रबुद्ध जन अपना निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
विभिन्न स्थानों पर चल रहे इन सभी कार्यक्रमों का विधिवत समापन एवं भव्य सम्मान समारोह 27 मार्च 2025 को रानी हो कोरिया पार्क, अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। इस समापन अवसर पर उन सभी विभूतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने इस पूरे आयोजन में अपना विशिष्ट सहयोग प्रदान किया है और अयोध्या की सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने में अमूल्य योगदान दिया है |

0
78 views

Comment