logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार बोर्ड के रिजल्ट से पहले आ रहा कॉल, भूलकर भी बातों में न फंसे, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने*

बिहार बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है. उससे पहले लोगों से फर्जीवाड़ा और ठगी करने के लिए साइबर ठगों के कॉल आ रहे हैं. छात्रों की सारी जानकारी देकर उनके माता-पिता से पास करने के नाम पर रुपयों की डिमांड की जा रही है. ताजा मामला मधेपुरा के ग्वालपाड़ा प्रखंड से आया. जहां इंटर परीक्षा के परिणाम घोषित होने से पहले ही छात्रा को पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है. पूरे मामले का एक ऑडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, एक छात्रा के परिजनों को फोन कर खुद को बिहार बोर्ड, पटना का कर्मचारी बताने वाले एक व्यक्ति गौरव कुमार सिंह ने संपर्क किया. फोन पर उसने पहले छात्रा की पूरी जानकारी दी और फिर साफ तौर पर ₹4000 की मांग रखी. उसने दावा किया कि पैसे देने पर छात्रा को पास कर दिया जाएगा, अन्यथा उसे फेल कर दिया जाएगा. हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने परिजनों से नंबर सेव करने और रिजल्ट जारी होने के बाद दोबारा संपर्क करने की भी बात कही. इससे पूरे मामले में संदेह और गहरा हो गया.

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर फोन करने वाला व्यक्ति सच में बोर्ड से जुड़ा है, तो इतनी खुलेआम रिश्वत कैसे मांग रहा है? और अगर यह कोई साइबर ठग है, तो उसके पास छात्रा की सटीक जानकारी कैसे पहुंची? इससे पहले ही साइबर ठगी से जुड़े इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें छात्रों की सही जानकारी बताकर पास कराने के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने की कोशिश की जा रही है.

0
98 views

Comment