logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनभद्र: जिलाधिकारी ने सलखन फॉसिल्स पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर पार्क की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

सोनभद्र: जिलाधिकारी ने सलखन फॉसिल्स पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर पार्क की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग, म्यूजियम, रिसेप्शन सेंटर और कैंटीन समेत सभी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आगंतुकों के लिए पंजीकरण व्यवस्था अनिवार्य करने, कर्मचारियों की तैनाती बढ़ाने तथा विद्युत उपकेंद्र तक अलग मार्ग बनाने को कहा, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके साथ ही पार्क परिसर स्थित तालाब के सुंदरीकरण और पूरे पार्क के समग्र विकास के लिए वन विभाग को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। 🌿🏞️

1
240 views

Comment