logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का संदेश

चमकता राजस्थान/उन्हेल नागेश्वर/गोवर्धन सिंह

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र के उन्हेल नागेश्वर कस्बे स्थित वाड़ी परिसर में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर की गई।
शिविर का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह बना के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों और संगठन के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को अपनाते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह बना, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुलतान सिंह, मंडल उपाध्यक्ष श्रवण सिंह टिगरिया, शंकर सिंह बना, मंडल महामंत्री सुरेश जैन, जिला मंत्री गौतम जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजिता पाण्डे, जगदीश भावसार, नागूलाल पांडे, विजय सिंह, महेंद्र सिंह मगसी, कालू सिंह बिलखेड़ी, चांदमल जैन, मुकेश व्यास, हरिमोहन वर्मा, शंकर लाल बागरी, शंकर सिंह बिलखेड़ी, हेमराज सिंह सरवर, चैन सिंह रामपुरा, विनोद सिंह गुराड़िया देवड़ा, भूपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह तिसाई, आदित्य कटारिया, दिनेश अग्रवाल, विजय सिंह केलुखेड़ा, सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1
198 views

Comment