logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

**प्रेस विज्ञप्ति** **निशुल्क नेत्र जांच शिविर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की सराहनीय पहल** रायगढ़। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्द

**प्रेस विज्ञप्ति**

**निशुल्क नेत्र जांच शिविर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की सराहनीय पहल**

रायगढ़। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, रायगढ़,जिला स्वास्थ्य विभाग, ट्रैफिक पुलिस हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं सुरक्षित भव: फाउंडेशन, रायपुर के संयुक्त सहयोग से निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 20 मार्च 2026 किया गया

यह शिविर हमीरपुर बॉर्डर एवं डोंगामहुआ क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें ट्रक चालक, परिचालक एवं आम राहगीरों के नेत्रों की जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर एवं शुगर की भी जांच का लाभ लगभग 250 लोगो से अधिक राहगीरों ने उठाया । विशेष रूप से दिन में स्पष्ट न दिखना तथा रात के समय तेज रोशनी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आर्थिक तंगी एवं लापरवाही के कारण कई वाहन चालक नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच नहीं कराते, जिसके परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

हिंडाल्को की सीएसआर अधिकारी श्रीमती रंजना नाग ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों के नेत्र एवं समग्र स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में तमनार ब्लॉक के नेत्र सहायक अधिकारी श्री शिवलाल साहू, श्री लक्ष्मी प्रसाद सारथी एवं श्री हरगोविंद पटेल (ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक) द्वारा लगभग 225 से 250 लोगों की नेत्र जांच की गई। इसमें दूर एवं निकट दृष्टि (Vision), ब्लड शुगर एवं रक्तचाप की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया, ताकि दृष्टि संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

रायगढ़ ट्रैफिक विभाग के डीएसपी श्री उत्तम कुमार सिंह एवं उनकी टीम का शिविर के सफल संचालन में निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहा ।

सुरक्षित भव: फाउंडेशन की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निधि अग्रवाल ने शिविर में जांच कराए व्यक्तियों को निःशुल्क चश्मा फ्रेम कूपन वितरित किए । साथ ही टीम सदस्य राज सोनी एवं मानिनी महानंद द्वारा सभी प्रतिभागियों को "In Case of Emergency" कार्ड भी प्रदान किए गए। संस्था के चेयरमैन डॉ संदीप धूपड़ डायरेक्टर केशव राव का विशेष सहयोग रहा ।।

ज्ञातव्य है कि 15% से अधिक सड़क दुर्घटनाएं वाहन चालकों की कमजोर दृष्टि, धुंधला दिखाई देना या आवश्यक होने पर भी चश्मा न लगाने के कारण होती हैं। ऐसे में यह शिविर सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

**-- समाप्त --**

1
0 views

Comment