logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

जनपद बहराइच तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगिनियां के मौजीपुरवा के मदीना जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई।
सुबह ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा की, मौलाना फरीद अहमद के द्वारा पढ़ाई गई ईद कीl नमाज ,जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अदब अहतराम के साथ की नमाज अदा और देश- में अमन-चैन व खुशहाली की मांगीं गई दुआएं।नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला, वहीं घरों में पकवान सेवइयों, और दहीबड़े,मिठाइयों का दौर चलता रहा।गांव में आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, जहां सभी समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।प्रधान प्रतिनिधि जावेद खान भी मौजूद रहे।
स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ।मोतीपुर थाना अध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि कहीं कोई विवाद नहीं हुआ और पूरा क्षेत्र शांतिपूर्ण रहा।

1
734 views

Comment