logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कॉर्पियो की टक्कर से बिरयाखेड़ी के चौकीदार की मौत एक घंटे तक न खाचरोद पुलिस पहुंची और न एम्बुलेंस ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

*स्कार्पियों की टक्कर से बिरियाखेड़ी के चौकीदार की मौत, एक घंटे तक न खाचरौद पुलिस पहुंची और न एंबुलेंस, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम*

*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर*

उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे 17 पर गांव बेड़ावन्या के समीप हुआ हादसा, एक अन्य बाइक सवार भी घायल
एसडीएम और थाना प्रभारी के पहुंचने के बाद आई एंबुलेंस, तब जाकर ग्रामीणों ने खोला जाम
नागदा। उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे 17 फिर एक जान लील गया। गांव बेड़ावन्या के समीप रात 7.30 बजे करीब स्कार्पियों ने दो बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बिरियाखेड़ी के चौकीदार की मौत हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार भी घायल हो गया। जिसे परिचित निजी अस्पताल ले गए। मौके पर न खाचरौद पुलिस और नहीं एंबुलेंस पहुंची। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। एक घंटे में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम नेहा साहू और थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया के पहुंचने के बाद मौके पर एंबुलेंस आई। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।
मिली जानकारी के अनुसार बिरियाखेड़ी का चौकीदार गोकुल सिंह और एक अन्य बाइक सवार बेड़ावन्या से बिरियाखेड़ी की ओर आ रहे थे। तभी एक स्कार्पियों ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अन्य बाइक सवार को परिचित अस्पताल ले गए। वहीं गोकुल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि उसकी सांसे चल रही थी, परंतु समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, इससे उसकी मौत हुई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बेड़ावन्या के यहां स्टेट हाईवे पर जाम कर दिया। बावजूद एक घंटे तक न तो खाचरौद पुलिस पहुंची और नहीं एंबुलेंस आई। जबकि बिरलाग्राम थाने की डायल 112 और बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। आखिर में एसडीएम नेहा साहू और खाचरौद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस और शव वाहन की व्यवस्था कराई। उसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।
सबसे पहुंची डायल 112, ग्रामीण उसमें ले जाने को नहीं थे तैयार
दुर्घटना की सूचना पर बिरलाग्राम थाने की डायल 112 सबसे पहले मौके पर पहुंच गई थी। परंतु ग्रामीण मृतक को उसमें ले जाने के लिए तैयार नहीं थे। ग्रामीणों का कहना था कि एंबुलेंस को बुलाया जाए, क्योंकि उन्होंने कई बार सूचना कर दी, फिर भी एंबुलेंस अब तक नहीं आई है। सूचना पर बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार और बल भी मौके पर पहुंचा। परंतु ग्रामीण चक्काजाम खोलने को तैयार नही थे।2 किमी का लगा लंबा जाम
एक घंटे तक ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा कर रखा। जिससे उज्जैन और जावरा दोनों ओर लगभग 2 किमी लंबा जाम लग गया। कई ट्रक, कार और बस जाम में फंसे रहे। एक घंटे के बाद जाम हटा, तब जाकर रास्ता साफ हुआ।

3
1147 views

Comment