logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनता बेहाल, बांदा जिले के अलीगंज वार्ड मेंबर इरफान मालामाल? बदहाली के आंसू रो रहा वार्ड!

इरफान वार्ड मेंबर की लापरवाही की वजहा से जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहा अलीगंज का वार्ड मेंबर। ​चुनाव के समय घर-घर जाकर हाथ जोड़ने वाले वार्ड मेंबर इरफान अब जनता की समस्याओं से मुंह फेर चुके हैं। सड़कों पर जमा यह सड़ांध मारता पानी और कूड़े के ढेर केवल गंदगी नहीं, बल्कि डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी जानलेवा बीमारियों का खुला निमंत्रण हैं। क्या वार्ड मेंबर किसी बड़ी महामारी का इंतज़ार कर रहे हैं?

​स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का सीधा आरोप है कि सफाई के नाम पर आने वाला बजट आखिर जा कहाँ रहा है? जब नालियों की सफाई ही नहीं होनी, तो नगर निगम और वार्ड मेंबर की कुर्सी का क्या औचित्य है?

महीनों से सफाई न होने के कारण नालियां चोक हो चुकी हैं।

गंदा पानी घरों के दरवाजों तक पहुंच रहा है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों का निकलना दूभर हो गया है।

जगह-जगह लगे कचरे के ढेर इरफान के 'विकास' की गवाही दे रहे हैं।
​अब आर-पार की लड़ाई!
​वार्ड की जनता अब और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। निवासियों का कहना है कि अगर अगले 24 घंटों के भीतर सफाई अभियान शुरू नहीं हुआ और सड़कों से जलजमाव खत्म नहीं किया गया, तो वे वार्ड मेंबर इरफान के आवास का घेराव करेंगे और नगर निगम कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
​"वोट के समय जो हाथ जुड़ते थे, आज वही हाथ जनता की परेशानियों को अनदेखा कर रहे हैं। इरफान साहब, कुर्सी सेवा के लिए होती है, मेवा खाने के लिए नहीं!"

1
37 views

Comment