भुसावल में आज निकलेगी भ्रमण पर गणगौर की शाही सवारी
भुसावल शहर में श्री राजस्थानी महिला मंडल द्वारा गत कई वर्षों से मनाया जा रहा है। आज दिनांक २२/०३/२०२६ रविवार अखिल राजस्थानी समाज द्वारा गौरवपूर्ण गणगौर भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
गणगौर की सवारी शाम ठीक ७.३० बजे जूना बालाजी मंदिर से प्रारंभ होगी तथा शहरों के विभिन्न मार्गों, गांधी चौक, लक्ष्मी चौक, मारीमाता मंदिर, जवाहर डेयरी, से होते हुवे जुने बालाजी मंदिर पर इसका समापन होगा।
अतः अधिक से अधिक संख्या में माता, बहन, सह समाज भाइयों ने उपस्थित रहकर गणगौर भ्रमण को सफल बनाए व पुण्य का लाभ ले ऐसा आव्हान राजस्थानी विप्र संघटना के अध्यक्ष श्री विनोद शर्मा, व समस्त महिला मंडल सह समाज बांधव ने किया है।
जयप्रकाश शुक्ला
भुसावल