चैत्र शुक्ल चतुर्थी छठ व्रत नहाय खाय से शुरू अल्फा न्यूज़ इंडिया ने दीं बधाई और शुभकामनाएं
चंडीगढ़ पटना रविवार 22/03/2026 आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा रक्षत शर्मा करण शर्मा ---चैत्र मास की छठ पूजा पर नदी जलाशय तालाब सरोवर आदि में स्नानादि करके व्रत शुरू हो गया है। छठ पूजा विशेष कर उत्तर प्रदेश और बिहार सब धार्मिक पर्व त्यौहार व्रत में सर्वश्रेष्ठ और सर्वोत्तम माना जाता है। इस व्रत को दीपावली जैसा ही पवन दर्ज स्थान प्राप्त है पति की दीर्घायु का यह व्रत बड़ी धूमधाम और आस्था श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालुओं ने वृत्तियां ने आज से पवित्र स्नान करके नहाय खाय से व्रत-पूजा का प्रारंभ किया है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। शनिवार 21 मार्च को यानी पिछले कल मत्स्य जयंती गणगौर पूजा और मनोरथ तीज व शनिवार व्रत सहित अरुंधति व्रत शिव शक्ति पूजन अर्चन धूमधाम से मनाया गय। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने इस अवसर पर सभी आस्थावान और सौभाग्यशाली महिलाओं को उनके परिजनों को और सभी सनातनियों को और सनातन में आस्था विश्वास रखने वालों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं मंगलमय कही हैं।।