logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरहा बघौली में पवित्र माह चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में सुंदरकाण्ड का पाठ आयोजित हुआ।

उघैती -थाना क्षेत्र के ग्राम सरहा बघौली में नवरात्रि के तृतीय दिवस में सामाजिक कार्यकर्ता निर्दोष कुमार सिंह ने नवरात्रि के उपलक्ष में सुंदरकांड का पाठ कराया। सुंदरकांड का प्रारंभ गणेश वंदना,सरस्वती वंदना व रामायण वंदना के साथ प्रारंभ किया गया। जिसमें दूर दराज से आए सुंदरकांड वाचक टीम के पुरोहित ने अपने मुखारविंदु से भजनों के माध्यम से समझाया कि माता-पिता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। और साथ में समझाया कि सांसारिक रिश्ते स्वार्थ के हैं स्वांस निकलने के पश्चात नाशवान शरीर को होली की तरह जला दिया जाता है। इसलिए प्रभु भजन मां बाप की सेवा करते रहना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ सांय कालीन 8:00 बजे से प्रारंभ होकर अर्धरात्रि 12:00 बजे हनुमान चालीसा व आरती के साथ समापन हुआ। जिसमें प्रारंभ से समापन तक ग्राम प्रधान ने हनुमानजी महाराज को मजीरा बजाकर प्रसन्न किया। इस पावन अवसर पर सभी परिवारी गण व मित्रगण उपस्थित रहे।

1
98 views

Comment