logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शेरघाटी पुलिस का बड़ा एक्शन: 85 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार


गया (शेरघाटी): गुप्त सूचना के आधार पर शेरघाटी पुलिस ने शेखपुरा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक उजले रंग की मारुति सुजुकी S-Presso कार (रजिस्ट्रेशन संख्या BR26Z7054) को रोककर तलाशी ली, जिसमें से कुल 85.425 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
मौके से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरेन्द्र कुमार सिंह (उम्र 32 वर्ष), पिता नरेश सिंह, ग्राम कोटवारा तथा राकेश कुमार (उम्र 28 वर्ष), पिता बच्चन राम, ग्राम कुटकुरी, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं, जिनमें रॉयल स्टेज 375 ml की 24 बोतल (9 लीटर), इंपीरियल ब्लू 750 ml की 24 बोतल (18 लीटर), मैकडॉवेल्स 750 ml की 24 बोतल (18 लीटर), रॉयल चैलेंज 375 ml की 23 बोतल (8.625 लीटर) तथा रॉयल झारखंड 200 ml की 159 बोतल (31.8 लीटर) शामिल हैं।
शेरघाटी पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।

6
58 views

Comment