logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत नकोट के जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया.

टिहरी विकासखंड थौलधार के सुल्याधार क्षेत्र में ग्राम पंचायत नकोट के जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मी देवी (26) पत्नी बबलू गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी दो अन्य महिलाओं के साथ घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों के पीछे छिपा भालू अचानक सामने आया और लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया। दूसरी महिलाएं शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ीं…जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और भालू को भगा दिया।

ग्रामीणों ने घायल महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुँचाया और 108 सेवा के जरिए जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जरूरी उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप चौहान और वन दरोगा अजयपाल पंवार भी घायल महिला को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। विभाग ने बताया कि महिला को हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जारी है।

#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #budaun #badaunnews #ujhani #badaun #uttrakhand #garhwal #Uttrakhandnews बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

0
792 views

Comment