logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहर के सर्विस लेन पर सामान रखे नगरीय निकाय का ध्यान ही नहीं

झालावाड़| शहर में रैलिंग जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। जहां भी दुर्घटना से रैलिंग टूटी उसे सही नहीं करवाया गया। शहर में अस्पताल के सामने हो या फिर खंडिया तालाब के बाद सभी जगह पर रैलिंग टूटी हुई हैं। इनकी भी सुध नहीं ली जा रही है। इसके चलते दुर्घटनाओं को अंदेशा बढ़ गया है।
-अर्पित शर्मा, झालावाड़।

झालावाड़| शहर में नेशनल हाइवे के सर्विसलेन पर अतिक्रमण हो रहे हैं। इनको नगरीय निकाय नहीं हटवा पा रहे हैं। यहां टायर से लेकर लोगों ने अपनी सामग्रियां रख रखी हैं। इसके चलते सर्विसलेन से लोगों का निकलना भी दुश्वार हो रहा है। जबकि सर्विसलेन को दुपहिया वाहन और पैदल चलने वाले लोगों के लिए बनाया गया था। यहां से कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं है। इसके चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- अमित सिंह, झालावाड़।


झालावाड़| शहर में सर्विसलेन पर गड्‌ढे ही गड्‌ढे हो रहे हैं। इसके चलते यहां कई बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। सर्विसलेन पर हो रहे यह गड्‌ढे वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते हैं। इसके चलते अक्सर यहां दुर्घटनाएं होती हैं। कई बार नगरपरिषद में इन गड्‌ढों पर ढकान करवाने के लिए मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा है।
- राजेंद्र सिंह झालावाड़|

झालरापाटन शहर में सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं। इसके चलते लोगों के वाहन हिचकोले खाकर चल रहे हैं। इसके चलते वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। कई बार इन गड्‌ढों को ठीक करवाने के लिए नगरपालिका में शिकायत दर्ज करवाई गई है, लेकिन इस समस्या का हल नहीं हो पाया।

- अमर सिंह झालावाड़|
झालरापाटन शहर में कई जगहों पर गंदगी का अंबार है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कई मोहल्लों में तो कचरा समय पर नहीं उठाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार नगरपालिका में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। - कमलेश कुमार झालावाड़| शहर में गांवडी तालाब की पाल क्षतिग्रस्त हो रही है। इसको भी ठीक नहीं करवाया जा रहा है। इससे कभी भी यह पाल टूटने का खतरा बना हुआ है। गांवडी तालाब के किनारे पर सात करोड़ रुपए की लागत से ट्रैक भी बनाया गया है, लेकिन यह भी कोई काम नहीं आ पा रहा है। इधर पाल की मरम्मत भी नहीं करवाई जा रही है।
- हंसराज, झालावाड़।

झालावाड़| कलवा फाटक के बाहर मुख्य दुधाखेड़ी रोड पर चार अंधे रास्ते हैं, आस-पास कॉलोनियों के होने से आए दिन वाहनों के टकराने के हादसे हो रहे हैं। यह सबसे ज्यादा आवागमन वाला चौराहा है। दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। जन सुरक्षा के लिए इस चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाना चाहिए, लेकिन अधिकारी इसकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस मामले को लेकर कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद में कई बार शिकायत की, लेकिन उनके द्वारा अब तक कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

- गणेश सालेचा, भवानीमंडी।

Aima मीडिया झालावाड़






6
67 views

Comment