मोबाइल पर तेज आवाज में बीप की आवाज तो हो जाएं सतर्क.....
मोबाइल पर अचानक तेज आवाज में बीप की आवाज गूंजने लगी तो हर कोई हैरान रह गया. वाइब्रेशन के साथ आई ये बीप की आवाज एक खास संदेश भी दे रही थी. जिसमें मौसम को लेकर अगले 24 घंटे का अलर्ट दिखाई दे रहा था. खास बात ये है कि ये इमरजेंसी अलर्ट एक साथ तमाम फोन पर आया. जिसके कारण लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। इससे घबराने की जरूरत नहीं लेकिन सतर्क होने की आवश्यकता है। NDMA के द्वारा ऐसा मैसेज किसी के फोन में आ सकता है जो संबंधित क्षेत्र से हों जहां मौसम विभाग का अलर्ट हो। किसी को भी मैसेज आए तो उसे सोशल मीडिया में पोस्ट करना चाहिए। क्योंकि हो सकता है कोई अंजान व्यक्ति जो उस क्षेत्र विशेष से संबंध न रखता हो और किसी काम से वो वहां गया हो।