logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झालावाड़ में टॉप-10 में 29 सरपंचों ने बनाई जगह: पहले स्थान पर आए शिवनगर ढाणी के शंभुलाल रेबारी और ढाबला भोज के तरवरसिंह

राजस्थान में दैनिक भास्कर एप की ओर से करवाए गए सरपंच रेटिंग सर्वे के बाद उसका रिजल्ट जारी किया गया है। इस सर्वे में लोग अपने सरपंच को सड़क, नाली, रोडलाइट, शौचालय और पानी जैसे पांच मुद्दों पर काम के आधार पर 1 से 5 तक नंबर दे सकते थे। सर्वे में प्रदेश से 8 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।

झालावाड़ जिले में टॉप 10 स्थानों पर 29 सरपंचों ने जगह बनाई। पहली रैकिंग पर दो सरपंच रहे। इनमें शिवनगर ढाणी के शंभुलाल रेबारी और ढाबला भोज के तरवरसिंह शामिल हैं। इन्हें 4.8 अंक मिले।





पूरे राजस्थान के सरपंचों का रिजल्ट, एक क्लिक में



दैनिक भास्कर एप में आप आसानी से अपने सरपंच का रिजल्ट भी देख सकेंगे। अगर आप पहले ही इस सर्वे में हिस्सा ले चुके हैं तो आपको अपनी पंचायत नहीं चुननी होगी, सीधे एक क्लिक पर अपनी पंचायत का परिणाम देखने को मिल जाएगा। अन्य पाठकों को एक बार अपना जिला और पंचायत चुननी होगी। यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट।

Aima मीडिया झालावाड़



6
44 views

Comment