logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीदासर में गणगौर की शाही सवारी निकली, बीदासर फोर्ट से गणगौरी चौक तक गूंजा उत्सव का उल्लास

चूरू/बीदासर:
बीदासर शहर में पारंपरिक लोक आस्था और संस्कृति का प्रतीक गणगौर महोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को गणगौर की शाही सवारी बीदासर फोर्ट परिसर से रवाना होकर गणगौरी चौक तक निकाली गई, जिसमें शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
शाही सवारी के दौरान सजी-धजी गणगौर माताजी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं और युवाओं ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।
इस मौके पर मनोज मेघवाल भी शाही सवारी में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ गणगौर माताजी के दर्शन किए। उनकी मौजूदगी से आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।
शनिवार होने के कारण गणगौर माताजी को ‘सीख’ नहीं दी गई। आयोजन समिति के अनुसार रविवार को पुनः शाही सवारी निकाली जाएगी, जिसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गणगौर को ‘सीख’ दी जाएगी। इसी के साथ दो दिवसीय गणगौर महोत्सव का समापन होगा।
शहर में इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। गणगौर महोत्सव ने एक बार फिर क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक एकता की झलक पेश की।

8
417 views

Comment