logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीदासर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार, बड़ी ईदगाह मस्जिद में उमड़ी नमाजियों की भीड़

बीदासर, चूरू,राजस्थान:
बीदासर शहर में ईद का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की बड़ी ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर खुशी, उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।
ईद की नमाज शहर काजी हाफिज मोहम्मद सरीफ ने अदा करवाई। नमाज के बाद उन्होंने मुल्क की तरक्की, अमन और शांति के लिए खास दुआ की। नमाजियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
त्योहार को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ईदगाह और शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
शहर में जगह-जगह लोगों ने मिठाइयां बांटी और जरूरतमंदों की मदद कर ईद की खुशियों को साझा किया। कुल मिलाकर, बीदासर में ईद का त्योहार सौहार्द और एकता का संदेश देते हुए बड़े ही उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया।

5
90 views

Comment