logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कंगना रनौत का “टपोरी” बयान बेहद शर्मनाक, देश की राजनीति को किया कलंकित – महेंद्र सिंह

चरखी दादरी/महेन्द्र सिंह
हरियाणा कांग्रेस कमेटी (केकेसी) के प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह ने कंगना रनौत द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए “टपोरी” बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादाओं पर सीधा हमला बताया है।
महेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के एक जिम्मेदार, संवेदनशील और जनहित के मुद्दों को उठाने वाले वरिष्ठ नेता हैं। उनके खिलाफ इस तरह की अपमानजनक और निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय राजनीति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।
उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर मुद्दों—महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य—से जूझ रहा है, लेकिन कुछ लोग इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की भड़काऊ और असभ्य बयानबाजी कर रहे हैं।
महेंद्र सिंह ने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बयान उनकी मानसिकता और राजनीतिक समझ को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारों की लड़ाई होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणियों की।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से शालीनता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की मर्यादाओं का सम्मान करती आई है। इस प्रकार के बयान समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं और युवा पीढ़ी के सामने गलत उदाहरण पेश करते हैं।
महेंद्र सिंह ने कड़े शब्दों में मांग की कि कंगना रनौत तुरंत देश से माफी मांगें, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे।

0
36 views

Comment