logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काशीस्त्रोत डैम में डूबने से हुई मौत,ईद की खुशी में बदला

काशी सोत डैम में डूबने से युवक की मौत,ईद की खुशी मातम में बदली

पलामू: काशी सोत डैम में डूबने से हैदरनगर के गंज पर मोहल्ला के 20 वर्षीय युवक आरिफ की हुई मौत, युवक ईद की नमाज के बाद मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के काशी सोत डैम घूमने गया था। बताया जाता है कि अचानक वहां मधुमक्खी लोगों पर टूट पड़ी, मधुमक्खियों से बचने के लिए युवक डैम में कूद गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे निकाल कर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया,चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया,वहां पहुंचे आरिफ के परिजन शव लेकर घर आ गए हैं। घटना से गांव में ईद की खुशियां मातम में बदल गई, युवक के घर में कोहराम मचा है।

1
0 views

Comment