logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य ललित कला अकादमी ,संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मानित हुईं सुप्रसिद्ध चित्रकार डॉ दिशा दिनेश

👉राज्य ललित कला अकादमी ,संस्कृति विभाग ,उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ०सुनील विश्वकर्मा एवं सभी अतिथियों द्वारा डॉ दिशा दिनेश को लखनऊ में किया गया सम्मानित

👉

राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश, संस्कृति विभाग ,उत्तर प्रदेश
मिशन शक्ति के अंतर्गत
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित चयनित कलाकृतियों की संयुक्त कला प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को अकादमी परिसर में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्रदर्शनी का उद्घाटन महिला प्रदर्शनी की संयोजका जिसमें डॉ० दिशा दिनेश, डॉ आभा गुप्ता, डॉ किरण राठौड़ एवं अकादमी के अध्यक्ष डॉ सुनील विश्वकर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया । सभी मंडलों में आयोजित क्षेत्रीय महिला कला प्रदर्शनी की चयनित कलाकृतियों की प्रदर्शनी एवं समान समारोह में सभी जिलों से आई 21 महिला कलाकार एवं क्षेत्रीय महिला प्रदर्शनी की संयोजिका को इस भव्य आयोजन में अकादमी के सभी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।भव्य समारोह में क्षेत्रीय महिला कला प्रदर्शनी मेरठ/ सहारनपुर क्षेत्र की संयोजिका एवं सदस्य राज्य ललित कला अकादमी डॉ० दिशा दिनेश द्वारा मेरठ मंडल की चयनित कलाकारों को जिसमें मेरठ से प्रो०अलका तिवारी जी,मुजफ्फरनगर से प्रो०वंदना वर्मा जी एवं गाजियाबाद से डॉ० तारा शर्मा जी को शाल ,सम्मान पत्र एवं नकद धनराशि 11000/-के चेक देकर सम्मानित किया गया।
इस भव्य सम्मान समारोह में
क्षेत्रीय महिला कला प्रदर्शनी की संयोजिका डॉ दिशा दिनेश को राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ सुनील विश्वकर्मा , उपाध्यक्ष श्री गिरीश मिश्रा एवं अकादमी के निदेशक श्री अमित अग्निहोत्री जी द्वारा शाल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

3
317 views

Comment