logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनसेवा में उभरता चेहरा:* शुभम मौर्य शाहजहाँपुर( भाजपा कार्यकर्ता)

*जनसेवा में उभरता चेहरा:*
शुभम मौर्य शाहजहाँपुर( भाजपा कार्यकर्ता)

समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय युवा चेहरा शुभम मौर्य आज जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। आवास विकास, शाहजहाँपुर निवासी शुभम मौर्य, जो एक भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, पिछले चार वर्षों से लगातार जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं।
शुभम मौर्य ने विशेष रूप से शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने RTI (सूचना का अधिकार) और IGRS (जन शिकायत प्रणाली) के माध्यम से अनेक शिक्षकों को शोषण से मुक्ति दिलाने का कार्य किया है। उनके प्रयासों से कई शिक्षकों के छोटे-बड़े लंबित कार्य बिना किसी रिश्वत के पूरे हो सके हैं।
उनकी इस मुहिम का व्यापक प्रभाव देखने को मिला है। अब शिक्षक वर्ग अधिक निडर होकर अपने कार्यों को अधिकारियों और कर्मचारियों से बिना किसी दबाव और भ्रष्टाचार के करा पा रहे हैं। यह बदलाव शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस संबंध में शुभम मौर्य का कहना है, “जहाँ तक मेरी नजर जाएगी, मैं सभी विभागों से ईमानदारी से कार्य कराऊंगा।” उनका यह संकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणादायक साबित हो रहा है।
जनसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें वर्ष 2026 में “पद्म श्री नेशनल अवार्ड” एवं “भारत रत्न सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया है, जो उनके कार्यों की सराहना का प्रतीक है।
शुभम मौर्य का यह निरंतर प्रयास उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में एक उभरते हुए प्रभावशाली चेहरे के रूप में स्थापित कर रहा है।

2
5112 views

Comment