NEWS UPDATE: डूँगरपुर PWD पीडब्ल्यूडी का सड़क कट मरम्मत के लिए विशेष अभियान आरम्भ
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को जिले के शहरी क्षेत्रों में सड़क कट (रोड कट) की मरम्मत के लिए विशेष गहन अभियान चलाया गया।
इस अभियान का उद्देश्य है कि सड़क कटिंग वाले स्थानों को पुनः उनकी मूल स्थिति में लाकर यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना है।
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता श्री मोहन राम विश्नोई ने बताया कि अभियान के तहत सड़क कट की मरम्मत का कार्य किया गया। इसमें डूँगरपुर में गोकुलपुरा खेमारू मार्ग पर जंगल झाड़ियां सफाई एवं शोल्डर्स मरम्मत के कार्य संपादित किए गए। साथ ही एमडीआर-350 कल्याणपुर देवसोमनाथ, डूँगरपुर बिछीवाड़ा में पेचवर्क एवं सड़क मरम्मत कार्य भी पूर्ण किया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान निरन्तर जारी रहेगा।