ओजोन ओवरसीज प्रा.लि. ने जयपुर में शुरू किया कस्टमर एक्सपीरियंस सेंटर
ओजोन ओवरसीज प्रा.लि. ने जयपुर में शुरू किया कस्टमर एक्सपीरियंस सेंटर
एक ही छत तले उपलब्ध होगी आर्किटेक्चरल हार्डवेयर और बिल्डिंग सॉल्यूशन की सम्पूर्ण रेंज एवं विशेषज्ञों की परामर्श सेवाएं
जयपुर। भारत की अग्रणी आर्किटेक्चरल हार्डवेयर प्रोडक्ट और सिक्योरिटी सॉल्यूशन निर्माता कम्पनी ओजोन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड ने जयपुर के न्यू आतिश मार्केट में ग्राहकों के लिए एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत की है। शनिवार को हुए समारोह में मुख्य अतिथि मंगलम डेवलपर्स लिमिटेड के डायरेक्टर मणिशंकर गोयल, ओजोन ओवरसीज प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक अग्रवाल, जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) वृंदा अग्रवाल, प्रेसिडेंट (स्ट्रेटेजी) अभिषेक अग्रवाल ने फीता काटकर कस्टमर एक्सपीरियंस सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया।
ओजोन ओवरसीज प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक अग्रवाल ने बताया कि कंपनी वर्ष 1999 से रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल प्रोजेक्ट्स के लिए ग्लास, किचन एंड फर्नीचर फिटिंग्स, पार्टिशन सिस्टम्स, डोर एवं विंडो हार्डवेयर, शॉवर एनक्लोजर, सेफ एंड लॉक्स, ग्लास रेलिंग सिस्टम्स आदि के निर्माण और बिक्री के क्षेत्र में कार्यरत है। अपने उत्पादों की विश्वसनीयता के कारण भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मजबूत पकड़ स्थापित करने के साथ ही हम क्वालिटी, इनोवेशन के जरिए फ्यूचर रेडी प्रोडक्ट्स लेकर आ रहे हैं, जिन्हें ग्राहकों को अनुभव कराने के लिए जयपुर में नए एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत की गई है। करीब 8000 वर्गफीट एरिया में बने इस एक्सपीरियंस सेंटर में ग्राहकों के लिए एक ही छत तले ग्लास फिटिंग्स, एल्यूमिनियम, यूपीवीसी और स्लिम प्रोफाइल्स में किचन एंड फर्नीचर फिटिंग्स, ग्लास पार्टिशन सिस्टम्स, डोर एवं विंडो हार्डवेयर, शॉवर एनक्लोजर एंड बाथरूम सॉल्यूशंस, डिजिटल सेफ एंड लॉक्स, ग्लास रेलिंग सिस्टम्स, ऑटोमैटिक डोर, फिंगरप्रिंट लॉक्स, स्लाइडिंग सिस्टम, वार्डरोब सिस्टम्स आदि उपलब्ध कराए गए हैं। यहां आगंतुक एप्लिकेशन बेस्ड डिस्प्ले के माध्यम से इन उत्पादों की गुणवत्ता का साक्षात अनुभव कर सकेंगे। इसके अलावा आर्किटेक्ट, डिजाइनर्स, फेब्रिकेटर्स, कांट्रेक्टर्स और बिल्डर्स के लिए प्रोजेक्ट प्लानिंग व विशेषज्ञों की परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। यह एक्सपीरियंस सेंटर आर्किटेक्ट और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, अलवर और निकटवर्ती बाजारों में भी ग्राहकों को ओजोन के विश्वसनीय उत्पाद मुहैया कराएगा।
ओजोन ओवरसीज प्रा.लि. की जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) वृंदा अग्रवाल और प्रेसिडेंट (स्ट्रेटेजी) अभिषेक अग्रवाल ने आगे बताया कि कंपनी ने अलवर में घिलोथ स्थित निर्माण इकाई में ग्लास प्रोसेसिंग यूनिट का विस्तार करते हुए तकनीकी रूप से उन्नत प्रोडक्ट्स की नई रेंज बाजार में पेश की है।
"ओ वाली फिटिंग्स" की टैगलाइन द्वारा ग्राहकों से संवाद बढ़ाते हुए कंपनी भारत के प्रमुख शहरों में कस्टमर एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित कर रही है।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट