logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खंडार क्षेत्र में बीजासन देवी मेले का भव्य आयोजन, 26 से 28 मार्च तक गूंजेगा आस्था का रंग

सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र स्थित व्यारदा कलां ग्राम पंचायत में बीजासन देवी मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय मेला 26 मार्च से 28 मार्च 2026 तक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित होगा।
मेले में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, पूजन, अर्चना और जागरण की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार, इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
मेले के प्रमुख कार्यक्रम: ▪️ 26 मार्च (गुरुवार): शुभारंभ व धार्मिक आयोजन
▪️ 27 मार्च (शुक्रवार): भजन संध्या व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
▪️ 28 मार्च (शनिवार): 101 किलो दंगल प्रतियोगिता व समापन समारोह
मेले में कुश्ती दंगल, भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
मुख्य अतिथि: ▪️ डॉ. मनचंद सिंह
▪️ श्रीमती मनीषा गुर्जरिया
▪️ भीमलाल चौधरी
▪️ भीमराव नरेंद्र सिंह चौधरी
आयोजन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए लाइट, पानी और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।
ग्राम पंचायत व्यारदा कलां ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

5
264 views

Comment