logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी यादव, छात्राओं को मिली प्रेरणा


शाहगंज, जौनपुर।
मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा मानसी यादव को एक दिन के लिए डिप्टी एसपी बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान ने छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बेटियों को आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देते हैं।
मानसी यादव ने इस अवसर को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव बताते हुए भविष्य में पुलिस अधिकारी बनकर देश सेवा करने की इच्छा जताई। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस व्यवस्था को करीब से समझा।

19
937 views

Comment