logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बामनीखेड़ा–हसनपुर रेलवे फ्लाईओवर पर सालों से अंधेरा, ग्रामीण परेशान*


प्रवीण कुमार कुकरेजा
पलवल-21 मार्च

बामनीखेड़ा और हसनपुर को जोड़ने वाला रेलवे फ्लाईओवर जो लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था, आज खुद ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है वर्षों पहले बने इस फ्लाईओवर पर आज भी अंधेरा पसरा हुआ है बामनीखेड़ा–हसनपुर रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कई वर्ष पहले किया गया था फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे और स्ट्रीट लाइटें भी लगा दी गई हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक इन लाइटों को चालू नहीं किया गया इस फ्लाईओवर से रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन होता है। रात के समय यहां पूरी तरह अंधेरा रहता है जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई रात में यहां से निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है डर भी लगता है और हादसे का खतरा भी बना रहता है अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग कब तक इस समस्या पर ध्यान देता है और इस फ्लाईओवर को रोशनी से जगमगाता है ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके

7
691 views

Comment