logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएचबीवीएन के बिल भरने के लिए रविवार व सोमवार को भी खुले रहेंगे कैश काउंटर : रंजन राव*


प्रवीण कुमार कुकरेजा
पलवल-21 मार्च ,दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। डीएचबीवीएन के अंतर्गत पलवल जिला के सभी उप-मंडलों में रविवार 22 मार्च एवं सोमवार 23 मार्च को भी डीएचबीवीएन बिजली बिल जमा करने के लिए कैश काउंटर खुले रहेंगे।

वरिष्ठ अभियंता रंजन राव ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएचबीवीएन उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। निगम द्वारा यह विशेष व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिलों का भुगतान करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे समय रहते अपने बकाया बिल जमा कर सकें। मार्च माह के दौरान यदि उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का भुगतान नहीं करते हैं, तो उनके बिजली कनेक्शन काटे जा सकते हैं। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित बिलों का जल्द से जल्द निपटान करें।

वरिष्ठ अभियंता ने बताया कि बिल भुगतान प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे खुले कैश काउंटरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और संभावित असुविधा से बचने के लिए समय पर अपनी बकाया राशि जमा करवाएं।

5
13 views

Comment