logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति 5.0 के तहत निकली स्कूटी रैली, महिलाओं को किया जागरूक

शाहजहांपुर।
में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)’ के अंतर्गत शनिवार को नगर क्षेत्र में स्कूटी रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने रिजर्व पुलिस लाइन से गुलाबी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी, महिला पुलिसकर्मी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

स्कूटी रैली शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरी। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 के बारे में बताया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मरक्षा के उपाय अपनाने की सलाह दी।

अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिला सुरक्षा के लिए नियमित पेट्रोलिंग, एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।

स्कूटी रैली के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।

7
398 views

Comment