रसूलाबाद में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज़
रसूलाबाद में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज़
नगर पंचायत रसूलाबाद, जिला उन्नाव में आज ईद का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर ईद की नमाज़ अदा की। ईद की नमाज़ ईदगाह के इमाम हाफिज कारी आजाद खाँ साहब ने पढ़ाई।
नमाज़ के बाद अपने बयान में इमाम साहब ने आपसी भाईचारा, मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम दिया और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर इफ्तीखार सिद्दीकी, जीशान राइन, ऐनुल किदवई, अमन अहमद समेत कस्बे और आसपास के इलाके के काफी लोग मौजूद रहे। नमाज़ के बाद पूरे कस्बे में ईद की खुशियां मनाई गईं और लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद पेश की।