logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पदमपुर, बींजबायला के ईदगाह में अदा की गई Eid ul-Fitr की नमाज़

पदमपुर,
बींजबायला के ईदगाह में अदा की गई Eid ul-Fitr की नमाज़
बींजबायला क्षेत्र में स्थित ईदगाह में आज ईद-उल-फितर के मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्रित होकर नमाज़ अदा की। सुबह से ही ईदगाह में लोगों का आना शुरू हो गया था, जहां बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर नमाज़ पढ़ी।
नमाज़ के दौरान इमाम साहब ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ करवाई। नमाज़ के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर पूरा माहौल भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक नजर आया। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बच्चों में ईद की खुशी अलग ही दिखाई दी।

21
4462 views

Comment