Panchayat
हमारे क्षेत्र में हाल ही में एक मामला सामने आया, जहाँ किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई, लेकिन आज तक उसका मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया।
जिसके कारण उस गरीब परिवार को बैंक, पेंशन और अन्य जरूरी कामों में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
👉 अब ध्यान दें:
सरकार ने वार्ड सदस्य को पहचान/सत्यापन की जिम्मेदारी दी है, ताकि काम जमीनी स्तर पर जल्दी हो सके।
✔️ अब देरी नहीं होनी चाहिए
✔️ सही समय पर आवेदन और जांच जरूरी है
🙏 सभी ग्रामीणों से अपील:
किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर तुरंत
➡️ वार्ड सदस्य को सूचना दें
➡️ 21 दिन के अंदर आवेदन करें
ताकि परिवार को आगे किसी तरह की परेशानी न हो।
✊ हमारा प्रयास है – हर गरीब परिवार को समय पर उसका हक मिले।