logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 594 यात्री पकड़े गए, 3 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

धनबाद | रेलवे कार्रवाई

धनबाद मंडल में रेलवे प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान 21 मार्च 2026 को सुनियोजित तरीके से दिन-रात संचालित किया गया।

594 यात्री पकड़े गए-:अभियान के दौरान कुल 594 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ सफर करने वाले यात्री शामिल थे।

3.04 लाख रुपये जुर्माना वसूला-:रेलवे की जांच टीमों ने इन यात्रियों से कुल 3,04,220 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही सभी यात्रियों को भविष्य में नियमों का पालन करते हुए उचित टिकट लेकर यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई।

ट्रेनों और स्टेशनों पर सघन जांच-:चेकिंग टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भारी भीड़ भी देखी गई।

यात्रियों से अपील-:धनबाद मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म में प्रवेश से पहले उचित टिकट लें और जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

6
3350 views

Comment