ईद-उल-फितर पर कानपुर नगर में शांति व सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई नमाज
कानपुर नगर, 21 मार्च 2026। पवित्र पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर कमिश्नरेट कानपुर नगर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पूरे जनपद में त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक एवं सकुशल सम्पन्न हुआ।
ईदगाह में आयोजित मुख्य नमाज के दौरान पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल, जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने नमाजियों से मुलाकात कर उन्हें ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और शांति का संदेश दिया।
त्योहार के मद्देनज़र पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और लगातार निगरानी रखी गई।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन और पुलिस की सजगता के चलते कानपुर नगर में ईद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
रिपोर्टर: पंकज गुप्ता
जिला: जालौन (उरई)
राज्य: उत्तर प्रदेश