सवाई माधोपुर में नई पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण
सवाई माधोपुर जिले में नई पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मेंत्रयी ने आज औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। पद संभालते ही उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध बजरी खनन और साइबर फ्रॉड के मामलों पर सख्त कार्रवाई को प्राथमिकता बताया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस टीम के साथ समन्वय कर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
वहीं, पूर्व एसपी अनिल कुमार बेनीवाल को पुलिस स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।