logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भागलपुर में प्रमंडल स्तरीय विचार गोष्ठी-सह-संवेदीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन आयुक्त श्री अवनीश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

भागलपुर में प्रमंडल स्तरीय विचार गोष्ठी-सह-संवेदीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन आयुक्त श्री अवनीश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।
आयुक्त ने बाल अधिकारों के चार स्तंभ—सर्वाइवल, प्रोटेक्शन, डेवलपमेंट और पार्टिसिपेशन—पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के लिए दंडात्मक नहीं बल्कि सुधारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई।
जिला पदाधिकारी, भागलपुर ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनके समुचित विकास के लिए अनुकूल वातावरण देने पर बल दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक, बांका ने कहा कि हर बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए और किसी भी बच्चे की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए।
कार्यक्रम में यूनिसेफ के स्टेट कोऑर्डिनेटर द्वारा उपस्थित अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया

4
3871 views

Comment