logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिन्दू नववर्ष पर हरगनपुर में बजरंग सेना की बैठक, संगठन विस्तार व नई जिम्मेदारियों का हुआ ऐलान


फतेहपुर।
जनपद फतेहपुर के तेलियानी ब्लॉक के हरगनपुर में आज दिनांक 20 मार्च 2026, दिन शनिवार को बजरंग सेना परिवार द्वारा “सनातन एकता मंच – गांव-गांव अभियान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला अध्यक्ष चंदन सिंह राणा के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, हिंदू समाज को एकजुट करना तथा गांव-गांव तक सनातन धर्म की जागरूकता और एकता का संदेश पहुंचाना रहा।
बैठक में क्षेत्र के अनेक हिंदू भाई-बहन, बजरंग सेना के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नए दायित्व प्राप्त होने पर सभी कार्यकर्ताओं और बजरंगियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से—
राजन मौर्या को तेलियानी ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, रामकिशोर मौर्या को ग्राम अध्यक्ष हरगनपुर, अमन मौर्या को हरगनपुर ग्राम उपाध्यक्ष, शशी देवी मौर्या को ग्राम अध्यक्ष महिला मोर्चा, सरला देवी मौर्या को ग्राम उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, सचिन पाल को ग्राम मंत्री, अंकित कुमार को ग्राम प्रचार मंत्री, आदि सक्रिय सदस्य के रूप में बजरंगियों को नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया गया। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन की नीतियों के अनुसार कार्य करें तथा अधिक से अधिक युवाओं और हिंदू समाज के लोगों को संगठन से जोड़ें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष चंदन सिंह राणा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बजरंग सेना का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा, समाज सेवा, गौ-रक्षा और जरूरतमंदों की सहायता करना भी है। उन्होंने सभी बजरंगियों से आह्वान किया कि वे पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें।
इस अवसर पर जिला सचिव चंद्रमणि पांडेय, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, सोशल मीडिया क्रिएटर अभय राज सोनी, अमन सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित बजरंगियों ने “जय श्री राम” के जयकारों के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों को लगातार आयोजित करने की बात कही।

26
5902 views

Comment