logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छुरिया में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व


छुरिया। रमजान के पाक महीने की समाप्ति के बाद छुरिया नगर में ईद-उल-फितर का पर्व उत्साह, भाईचारे और प्रेम के साथ मनाया गया। यह पर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भावना और खुशहाली की मिसाल बनकर उभरा। मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी इस अवसर पर भागीदारी निभाते हुए सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।
शनिवार सुबह ठीक 9 बजे ईदगाह में पेश इमाम हाफिज सद्दाम हुसैन द्वारा सामूहिक नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद सलातो-सलाम पेश किया गया और देश-प्रदेश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। इसके पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान पहुंचे और अपने दिवंगत परिजनों के लिए फातेहा पढ़ी। वहीं, ईशा की नमाज के बाद मस्जिद में दस दिनों के एतेकाफ में बैठे जुनैद कुरैशी और साजिद रजा का समाज के प्रमुखों द्वारा स्वागत किया गया।
ईद के इस खास मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष विपिन यादव, जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू एवं समाजसेवी मनोज सिन्हा ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से मुलाकात की और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जामा मस्जिद के सदर जान मोहम्मद, नायब सदर शकील कुरेशी, सेक्रेटरी हाजी आरिफ मेमन सहित अलीम खान, तौकीर अहमद, गफ्फार मेमन, अहमद खान, वसीम कुरैशी, रज्जाक कुरैशी, अनवर खान, मेराज रजा, सोनू खान, जावेद मेमन, अकील मेमन, अकरम खान,दबीज अहमद खान, मौफिज खान, इलियास खान, मो. शरीफ, शेख कादर, मो. गौस, मो. फैज, मुज्जम्मिल खान, ताहिर खान, जसीम कुरैशी, इमरान कुरैशी, इकबाल खान, सगीर खान, शेख लतीफ, साजिद खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई उपस्थित रहे।

14
83 views

Comment