logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वच्छ दांत मुस्कान के साथ-साथ स्वस्थ शरीर की भी पहचान है : डा. रुपम





बेगूसराय 21 मार्च 2026 : मुंह के स्वच्छ रहने से कई प्रकार की जटिल एवं गंभीर बीमारियों से खुद को बचाया जा सकता है। शरीर को स्वस्थ्य एवं ऊर्जावान बनाने के लिए भोजन जरुरी है। भोजन को पेट तक पहुंचाने के लिए मुंह के दातों का बहुत बड़ा योगदान होता है। जो उसे टूकड़े-टूकड़े करता है। इसके लिए दांतों का स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। उषा डेंटल क्लिनिक एंड इंप्लांट सेंटर की प्रख्यात दंत चिकित्सक डा. रुपम कुमारी रुपम विश्व ओरल हेल्थ दिवस पर आयोजित सेमिनार में मीडिया को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ्य शरीर के लिए जनमानस से दांत एवं मसूड़ों के प्रति सजग एवं हाइजीन अपनाकर कई प्रकार के जटिल एवं गंभीर रोगों से प्रभावी रूप से बचाव संभव है। आधुनिक जीवनशैली एवं असंतुलित खान-पान, विशेषकर जंक फूड के अत्यधिक सेवन के कारण दांत की समस्याओं में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। बच्चों एवं युवाओं को प्रत्येक भोजन के पश्चात कुल्ला करने की आदत विकसित करनी चाहिए। जो दांतों की सुरक्षा के लिए अत्यंत लाभकारी है। स्वस्थ दांत केवल आकर्षक मुस्कान के प्रतीक नहीं, बल्कि संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के द्योतक भी हैं। हेल्थ की उपेक्षा से मसूड़ों के रोग, दंत क्षय एवं संक्रमण जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। समय-समय पर दंत चिकित्सक से परामर्श लेने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में उपचार कराने से जटिलताओं से सहजता से बचा जा सकता है।

इसको लेकर उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कही कि तंबाकू एवं धूम्रपान जैसी घातक आदतों से दूर रहें, क्योंकि ये मुंह के कैंसर सहित अनेक प्राणघातक रोगों के प्रमुख कारण हैं। संतुलित आहार, स्वच्छता एवं पर्याप्त जल सेवन को उत्तम ओरल हेल्थ का आधार बताते हुए नियमित रूप से मुंह की सफाई बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

22
7398 views

Comment