logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुसैनगंज-अकीदत के साथ मनाई गई ईद, अमन-चैन की मांगी गई दुआएं

जसवन्त विश्वकर्मा।
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज कस्बे में ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए ईदगाह में जुटने लगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।
फरीद हाफिज ने बताया कि नमाज के बाद मुल्क की सलामती, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
ईद और नवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील क्षेत्रों के साथ-साथ ईदगाह और मस्जिदों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते जनपद में ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत नायब तहसीलदार अमृत प्रभात, कानूनगो श्रीराम, लेखपाल एवं हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

0
46 views

Comment