logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा की गई इमामे ईदेंन मुफ़्ती अरक़म साहब ने कराई नमाज़

बाराबंकी/सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र रामपुर में ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। खराब मौसम के बावजूद, बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआएं मांगी। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। रामपुर के ग्राम प्रधान नियाज अंसारी ने बताया कि उनके गांव में ईदगाह और मस्जिदों दोनों में नमाज अदा की गई। लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश की तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी। इमामे ईदेंन मुफ़्ती अरक़म साहब ने नमाज के बाद अमन-चैन कायम रखने की अपील की और दुआएं कीं। ग्राम प्रधान नियाज अंसारी ने सभी लोगों को ईद की बधाई दी।

सतीश शर्मा की रिपोर्ट बाराबंकी

57
3857 views

Comment