logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अकेला कुबेरपुर में धूमधाम से मनाई गई ईद_उल_फितरत मस्जिद में उमड़ी नमाजियों की भीड़

अकेला कुबेरपुर में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिद में उमड़ी नमाजियों की भीड़

बस्ती जनपद के ग्राम सभा अकेला कुबेरपुर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। रमजान माह के समापन पर शनिवार की सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सुबह निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। नमाज के बाद लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
अकेला कुबेरपुर स्थित मस्जिद में नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने नए कपड़े पहनकर और एक-दूसरे के घर जाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा।

13
7013 views

Comment