logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खगड़िया में ईद-उल-फ़ित्र का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रेम भाईचारे और सौहार्द का संदेश है ईद त्यौहार-विधायक बबलू मंडल

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन न्यूज
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
खगड़िया, 21 मार्च।
जिले में ईद-उल-फ़ित्र का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह विभिन्न मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जदयू के पदाधिकारियों के साथ जिले के कई इलाकों का दौरा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात की और ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने थाना रोड स्थित बड़ा जामा मस्जिद, मुर्गियाचक, एनएसी रोड, वीर शहीद अब्दुल हमीद चौक (हाजीपुर), नाला रोड, माड़र, गौड़ा शक्ति और मेहसौरी समेत कई गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों से गले मिलकर बधाई दी।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने ईद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमज़ान केवल एक महीना नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर है। उन्होंने कहा कि रोज़ा इंसान को संयम, धैर्य और आत्मनियंत्रण सिखाता है, जबकि क़ुरान की तिलावत से जीवन को सही दिशा मिलती है। उन्होंने ईद-उल-फ़ित्र को प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बताते हुए सभी को बधाई दी।
जामा मस्जिद के इमाम मो. साजिद रहमानी, मोजाहिद उल इस्लाम, जदयू के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला तथा जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. शहाब उद्दीन ने संयुक्त रूप से कहा कि ईद का पर्व ज़कात और सदक़ा के माध्यम से समाज में समानता और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना लोगों को गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील बनाता है, और ईद उसी तपस्या का इनाम है।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद, रमज़ान की इबादतों का उत्सव है, जो प्रेम, कृतज्ञता और सामाजिक समानता का संदेश देता है।

इस मौके पर आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के अलावे मो. सफर, मो. हैदर अली, मो. सैफ उद्दीन, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो. रूस्तम अली, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अविनाश पासवान, जदयू नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा, पारस गुप्ता, अब्दुल गनी, रियाज अली, फिरदोस आलम, शिवली रहमानी, मो. इम्तियाज, मो. नसीम, अमजद नजीर, ग्यास उद्दीन तथा जदयू के संतोष कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिलेवासियों से सभी नेताओं ने अपील की कि ईद के इस पावन अवसर पर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखें, ताकि समाज में एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत हो सके।

41
1244 views

Comment