logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली में न्यूज एजेंसी UNI के दफ्तर पहुंची पुलिस, ऑफिस किया सील; HC के आदेश का दिया हवाला

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों में से एक यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (UNI) के रफी मार्ग स्थित कार्यालय को सील कर दिया। पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के एक आदेश का हवाला दिया।

इस आदेश के अंतर्गत अदालत ने एजेंसी का जमीन आवंटन रद्द करने के खिलाफ दायर उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। न्यूज एजेंसी ने पुलिस की इस कार्रवाई को 'प्रेस की आज़ादी पर हमला' बताया है, साथ ही कार्रवाcई के दौरान पुलिस टीम द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया।
पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया है और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

4
47 views

Comment