मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर बवाल, देवकीनंदन महाराज ने कहा—“सनातन पर प्रहार”
मथुरा में गोरक्षक के रूप में प्रसिद्ध ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। देवकीनंदन ठाकुर ने इस घटना को “सनातन की हत्या” करार देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी में गौ तस्करी और गौ हत्या जैसे कृत्य बेहद शर्मनाक हैं। सवाल उठाया कि यदि गोरक्षकों को इसकी जानकारी हो जाती है तो पुलिस को क्यों नहीं? साथ ही राष्ट्रपति के मथुरा प्रवास के दौरान हुई इस घटना को प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बताया।
मामले को लेकर साजिशन हत्या या दुर्घटना—इस पर संशय बना हुआ है। महाराज ने शासन-प्रशासन से निष्पक्ष और ईमानदारी से जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।