बानसूर: ग्रामीण खेल महोत्सव का भव्य आगाज, पूर्व विधायक इन्द्राज गुर्जर ने किया शुभारंभ
प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं खेल आयोजन: इन्द्राज गुर्जर
बानसूर। स्थानीय आरसीआई (RCI) स्कूल कैंपस में शनिवार को राज फाउंडेशन ट्रस्ट, बानसूर के तत्वावधान में 'ग्रामीण खेल महोत्सव' का रंगारंग और भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विराटनगर के पूर्व विधायक इन्द्राज गुर्जर रहे। उन्होंने विधिवत फीता काटकर खेलों की शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इन्द्राज गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए इस तरह के आयोजन मील का पत्थर साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि युवाओं में टीम भावना और अनुशासन का भी संचार होता है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया।
ये रहे गणमान्य जन उपस्थित
कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसीआई स्कूल के निदेशक विजय यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता मुकेश यादव, नीमराना इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष के.जी. कौशिक, पूर्व कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, एडवोकेट विजय चौधरी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय यादव, महेश सोडा और एनसूआई (NSUI) के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी मौजूद रहे।
साथ ही कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष तारा पूतली, एडवोकेट शिवचरण रावत, श्रीमती अंजना यादव, ओम प्रकाश मोढा, कैप्टन भूप सिंह नेहरा, विजय सिंह मलावत (MPS), पूर्व प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस राजेश बागड़ी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, सरपंच करण सिंह, महेश प्रधान, रामस्वरूप मुक्कड़, रणवीर डोई, दूलीचन्द सोलंकी, मनोज गुर्जर एवं वीरेंद्र कसाना सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा गया।