सीतामढ़ी जिले में ईद त्योहार को लेकर के प्रशासनिक व्यवस्था काफी अच्छा रहा
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार ईद-उल-फितर पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियाँ की गई हैं। इसी क्रम में जिला के सभी मस्जिदों, ईदगाहों एवं अन्य नामित नमाज स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस बल एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।