बिल्सी में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर, रईस अहमद के आवास पर सजी ईद मिलन की महफिल
(मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर)
बिल्सी। नगर में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे नगर में खुशी और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नि. जिला सचिव रईस अहमद के आवास पर भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां दिनभर मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से पहुंचे और रईस अहमद से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अकील अहमद, सईद अहमद, शाकिर हुसैन, दिलशाद सिद्दीकी, शाहिद राइन, ठाकुर राजीव कुमार, मनोज यादव, राजपाल यादव, मनवीर शाक्य, राकेश शाक्य, अनस सिद्दीकी, फैज़ान राइन, दानिश सिद्दीकी, मोनिस सिद्दीकी, आसिफ शेख, राशिद अल्वी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान मिठाइयों और सेवइयों के साथ पारंपरिक मेहमाननवाजी भी देखने को मिली। पूरे आयोजन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की झलक दिखाई दी, जिसने ईद के इस पावन पर्व को और भी यादगार बना दिया।