छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज ने किया धरना प्रदर्शन...........
छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज ने किया धरना प्रदर्शन
सी एम के नाम एस डी एम को सौपा ज्ञापन
भाटापारा -छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज तहसील शाखा भाटापारा के सदस्यों पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जनपद कार्यालय के सामने अपनी 5 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया | इस अवसर पर अध्यक्ष एस के डे ने अपने उद्बोधन मे सरकार से पेंशनरों की बहुप्रतिक्षित मांग को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया |संरक्षक सदस्य एस एल पंसारी पूर्व अध्यक्ष रंगी लाल रावत, रामलोचन शर्मा, उपाध्यक्ष लहाराम साहू, सचिव गोवर्धन साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, राममंनोहर वर्मा, प्रीत राम साहू, बी आर ध्रुव, श्रीमती चन्द्रिका यादव, श्रीमती रामदुलारी मानिकपुरी, गत्तू राम मैहर, सुभाष बघेल, लखन वर्मा सहित अनेक सदस्य धरना स्थल पर उपस्थित रहे |धरना प्रदर्शन उपरांत सभी पदाधिकारियों सहित सी एम के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा |